जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर दो आतंकवादियों को मार गिराया और उसकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. थलसेना के प्रवक्ता ने बताया कि, मारे गए आतंकवादियों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका, क्योंकि सेना के साथ हुई मुठभेड़ में आई गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ने से पहले वे नियंत्रण रेखा के उस पार भागने में सफल रहे.

उन्होंने बताया कि एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 कारतूस, दो हथगोले और पाकिस्तान में निर्मित कुछ दवाइयां बालाकोट सेक्टर के मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई है.

जम्मू में तैनात रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि कई एजेंसियों और पुलिस से मिली खुफिया सूचनाओं से एलओसी के उस पार इंतजार कर रहे आतंकवादियों की मौजूदगी का खुलासा हुआ. इन सूचनाओं के आधार पर निगरानी तंत्र को चौकन्ना किया गया.

उन्होंने कहा, "सतर्क सैनिकों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों के एलओसी पार कर भारतीय सीमा के अंदर घुसने की कोशिश करने का पता लगाया. उनके आगे बढ़ने पर उन्हें चुनौती दी गई और फिर मुठभेड़ हुई."

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक चौकन्ना हैं और सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए निगरानी कर रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mSiJnpW

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू