जब जंगली कुत्‍ते ने दबोच ली ह‍िरण की गर्दन, आगे जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे आप

Viral Video Of Dog Hunting Deer: जंगल में अक्सर खूंखार जानवर कमजोर जीव-जंतुओं को अपना शिकार बना लेते हैं. ऐसे में कमजोर जानवर के पास खुद को बचाने और उनसे लड़ने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता. यूं तो जंगल में हर जानवर अपना एक इलाका होता है, जहां के वो राजा होते हैं. ऐसे में जानवर अपना इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में जान से कतराते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि ऐसा करना होने के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ एक हिरण के साथ, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही ह‍िरण नदी के बाहर आता है, एक जंगली कुत्ता उसके पीछे लग जाता है और उस पर बुरी तरह हमला बोल देता है. वीडियो में आप आगे देखेंगे कि, कैसे सबसे पहले जंगली कुत्ता हिरण का पैर दबोचता है और फिर उसकी गर्दन पकड़ लेता है, लेकिन बावजूद इसके हिरण आखिरी दम तक हार नहीं मानता. इस बीच हिरण अचानक कुत्‍ते को लेकर तालाब में घुस जाता है. खुद को डूबता देख कुत्ता हिरण की गर्दन छोड़ देता है. जैसे ही जंगली कुत्ता हिरण की गर्दन छोड़ता है, हिरण वहां से भाग खड़ा होता है. 

यहां देखें वीडियो

यूट्यूब पर इस वीडियो को लेटेस्‍ट साइटिंग्‍स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को कुछ घंटों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी देखें- पापराज़ी के कैमरे के सामने पोज देने के अनुरोध पर कियारा आडवाणी ने क्या कहा?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TLGtWj3

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू