"न्यूज़क्लिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का खतरनाक उपकरण, कांग्रेस का बचाव करना स्वाभाविक" : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर का स्क्रीनशॉट्स ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यहां तक ​​कि 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' जैसे अखबार भी अब स्वीकार कर रहे हैं कि नेविल रॉय सिंघम और उनका न्यूज़क्लिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के खतरनाक उपकरण हैं और दुनिया भर में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं.

अनुराग ठाकुर ने लिखा कि NYT से बहुत पहले, भारत लंबे समय से दुनिया को बताता रहा है कि न्यूज़क्लिक चीनी प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है. समान विचारधारा वाली ताकतों द्वारा समर्थित, नेविल एक संदिग्ध भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है. 

वर्ष 2021 में, जब भारत की प्रवर्तन एजेंसियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूतों के आधार पर न्यूज़क्लिक के खिलाफ जांच शुरू की थी तो कांग्रेस और संपूर्ण वाम-उदारवादी लोगों ने उसका बचाव किया था. 

कांग्रेस के लिए नेविल और न्यूज़क्लिक का बचाव करना स्वाभाविक है क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय हित कभी मायने नहीं रखता. क्या यह वही कांग्रेस पार्टी नहीं है जिसने भारत में चीनी हितों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2008 में सीपीसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे और कथित तौर पर चीनी दूतावास से राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) के लिए दान स्वीकार किया था? यूपीए हजार बार अपना नाम बदल सकता है. लेकिन लोग जानते हैं कि घमंडिया गठबंधन के हाथों में देश सुरक्षित नहीं रहेगा.

ये भी पढें:-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/M4juEOg

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू