दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर कई रास्तों पर आवागमन रहेगा बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है. परामर्श के मुताबिक, लाल किला के आसपास के रास्ते आम जनता के लिए तड़के चार बजे से लेकर पूर्वाह्न 10 बजे तक बंद रहेंगे. प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इसमें कहा गया है कि यहां के रास्ते केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुले रहेंगे.

रविवार को जारी परामर्श के मुताबिक, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड मंगलवार को सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे.

इसमें कहा गया है कि सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी तथा इसी दयमियान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

परामर्श में कहा गया है कि शांति वन की ओर पुराने लोहा पुल और गीता कॉलेनी पुल भी बंद रहेगा. इसमें कहा गया है कि लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली मुख्य रेलवे स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों की संख्या कम कर दी जाएगी या उनका मार्ग बदल दिया जाएगा. मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद सामान्य बस सेवा बहाल कर दी जाएगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vBHKDuE

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू