केरल: कांग्रेस ने पुथुपल्ली सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ओमन चांडी के बेटे को उम्मीदवार बनाया
तिरुवनंतपुरम/कोट्टायम: केरल के कोट्टयम जिले की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित होने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को अपना उम्मीदवार घोषित किया.
निर्वाचन आयोग ने इस सीट के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को कराने की घोषणा की है.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है. यह सीट 18 जुलाई को ओमन चांडी का निधन हो जाने के चलते रिक्त हुई है केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष एवं सांसद के. सुधाकरन ने कहा कि एआईसीसी ने उपचुनाव के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) व पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन के नाम को मंजूरी दे दी है.
उन्होंने कहा, 'वह कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. केपीसीसी एक टीम बनाएगी जो प्रचार कार्य की जिम्मेदारी संभालेगी. उन्होंने दावा किया, 'चांडी ओमन भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे.' घोषणा के बाद चांडी ओमन ने पत्रकारों से कहा पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसे अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से निभाऊंगा. मेरे पिता ने 53 वर्ष तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और इसी तरह प्रदर्शन करना एक चुनौती होगी. पार्टी ने मुझे बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए कहा है.” इस सीट के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को, जबकि मतगणना आठ सितंबर को होगी.
इसे भी पढ़ें :-
- "राहुल गांधी की भाषा बेहद अपमानजनक..." : NDTV के साथ खास बातचीत में बोले हरीश साल्वे
- "हस्ताक्षर की जरूरत नहीं...": राघव चड्ढा पर जालसाजी का आरोप लगने के बाद AAP सूत्र
from NDTV India - Latest https://ift.tt/HPbIZkl
Comments
Post a Comment