जब सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को छोटा रोल देना मनोज कुमार को पड़ा गया था भारी, जया बच्चन ने सरेआम लगा दी थी क्लास

सदी के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में संघर्षों से भरा दौर भी देखा है. ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंड्स्ट्री में आकर पहले तो रोल पाने के लिए जद्दोजहद करते रहे. फिर एक हिट के लिए तरसते रहे. इस दौरान ऐसे मौके भी आए, जब उनकी आवाज और कद काठी के चक्कर में निर्माता निर्देशकों ने उन्हें लौटा दिया. लेकिन एक बार जो मौका मिला तो फिर अमिताभ बच्चन ने पलट कर नहीं देखा. खासतौर से जंजीर फिल्म हिट होने के बाद. इस फिल्म के बाद ऐसा मौका भी आया, जब अमिताभ बच्चन को छोटा रोल करने को मिला. उस बात पर उनकी पत्नी जया बच्चन, मनोज कुमार पर बुरी तरह बिफरी थीं.

मनोज कुमार पर फूटा गुस्सा

अमिताभ बच्चन की डेब्यू मूवी रही है सात हिंदुस्तानी. इस फिल्म में ढेरों कलाकारों के बीच भी अमिताभ बच्चन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. इसके बाद भी कुछ फिल्म रिलीज होती रहीं, लेकिन उन्हें हिट फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. इस बीच मनोज कुमार ने उन्हें अपनी पिल्म रोटी कपड़ा और मकान में कास्ट किया. 1974 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिला. जिस पर उनकी पत्नी जया बच्चन ने जमकर नाराजगी जाहिर की. मनोज कुमार की लिखी और डायरेक्ट की इस फिल्म को लेकर जया बच्चन ने कहा था कि अमिताभ बच्चन को और स्क्रीन स्पेस मिलना चाहिए था.

ये कह कर छुड़ाई जान

रोटी, कपड़ा और मकान फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन की जंजीर रिलीज हो चुकी थी और अमिताभ बच्चन जबरदस्त तरीके से हिट हो  चुके थे. उस फिल्म के बाद रोटी कपड़ा और मकान में कम स्क्रीन स्पेस मिलने पर जया बच्चन ने नाराजगी जताई थी. जिसकी जानकारी होने पर मनोज कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि वो यकीन नहीं कर सकते कि जया जैसी एक्ट्रेस स्क्रीन स्पेस को इतनी तवज्जो दे सकती हैं. इसके बाद उन्होंने जया बच्चन की तारीफ भी की.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qPLtrgs

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू