साउथ के मास महाराजा की फिल्में चमका चुकी हैं अक्षय कुमार और सलमान खान की तकदीर, लेटेस्ट मूवी का धांसू लुक मचा रहा धूम

साउथ के इस सुपरस्टार को उनकी मास अपील की वजह से मास महाराजा कहा जाता है. इनकी दो फिल्मों ने बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार अक्षय कुमार और सलमान खान की तकदीर को बदला है. हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा की. रवि तेजा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनका स्टाइल, उनकी एक्टिंग और ह्मूर सब कुछ एकदम हटकर जो फैंस को  बहुत पसंद आता है. यही वजह है कि उनका नाम है मास महाराज पड़ चुका है. अब रवि तेजा की अपकमिंग मूवी का लुक भी धमाल मचा रहा है.

रवि तेजा की अगली फिल्म है 'टाइगर नागेश्वर राव'. कुछ दिन पहले रवि तेजा ने फिल्म से अपना लुक रिलीज किया था. इस पोस्टर में रवि तेजा एक सिंहासनुमा कुर्सी पर बैठे नजर आए थे. उनके हाथ में बड़ा सा फरसा है जिस पर खून के छींटे दिख रहे हैं. सिंहासन के पीछे डिजाइन इस तरह बनाई गई है कि मकड़ी का जाल सा बुना नजर आता है. आसपास खजाने का सामान भी दिखता है. टाइगर नागेश्वर राव को वामसी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रवि तेजा, मुरली शर्मा और अनुपम खेर भी नजर आएंगे. फिल्म 20 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है. 

रवि तेजा का जलवा साउथ में जितना ज्यादा है हिंदी सिनेमा में भी उतना ही है. ये बात अलग है कि खुद मास महाराज कहलाने वाले रवि तेजा ने हिंदी फिल्मों में काम नहीं किया. लेकिन उनकी फिल्मों के रीमेक से हिंदी फिल्मी सितारों ने खूब धमाल मचाया. अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर' आपको याद हो तो वो रवि तेजा की मूवी 'विक्रमार्कुडु' की ही रीमेक थी और सलमान खान की 'किक' भी रवि तेजा की किक की ही रीमेक थे. ये दोनों ही फिल्में अक्षय कमार और सलमान खान के करियर की अहम फिल्में रही हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KM58gwi

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन