शाहरुख खान की डंकी से टकराएगी प्रभास की सालार, बॉक्स ऑफिस पर होगा अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला

Salaar vs Dunki On Box Office In December: लीजिए बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला दिसंबर 2023 में होने जा रहा है. शाहरुख खान जवनरी और सितंबर में दो फिल्में रिलीज करके पहले ही बॉक्स ऑफिस के किंग बन चुके हैं. उनकी दोनों ही फिल्में 1000 करोड़ रुपये के पार कर गई हैं. शाहरुख खान के लिए सब कुछ बढ़िया चल रहा था. वहीं प्रभास के लिए 2023 अच्छा नहीं रहा. पहले राधे श्याम पिटी और फिर आदिपुरुष का जो हाल हुआ, वह किसी से छिपा नहीं था. इसी बीच उनके फैन्स को सालार से बहुत उम्मीदें हैं. फिल्म को 28 सितंबर को रिलीज होना था. लेकिन फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का कुछ काम बचा था. जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. हर जगह मजाक बना. कई तरह के सवाल उठाए गए. लेकिन पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म के निर्माताओं ने सबको सरप्राइज कर दिया है. वजह सालार की रिलीज डेट आ गई है और कहा जा रहा है कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है. उसी दिन जिस दिन शाहरुख खान की डंकी को रिलीज करने की तैयारी चल रही है.

सालार को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने पहले केजीएफ सीरीज डायरेक्ट की थी. यह पहला मौका नहीं है जब प्रशांत नील और शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला होने जा रहा है. प्रशांत नील की केजीएफ और शाहरुख खान की जीरो 21 दिसंबर, 2018 को एक साथ रिलीज हुई थीं. इस मुकाबले में शाहरुख खान की जीरो बुरी तरह पस्त हुई थी जबकि केजीएफ के बारे में जो कहो वह कम है. अगर प्रशांत नील की केजीएफ 2 की बात करें तो इसकी जोसफ विजय की बीस्ट के साथ टक्कर हुई थी. इस बार भी जीत केजीएफ की हुई थी और फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई थी.

अगर प्रशांत का ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का रिकॉर्ड रहा है तो वहीं राजकुमार हिरानी ऐसे डायरेक्टर हैं जो बहुत ही मजेदार टॉपिक चुनते हैं और उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहती हैं. उनकी बनाई सारी फिल्में सुपरहिट रही हैं जैसे मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू. इस तरह उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. बेशक इस मुकाबला टक्कर का होने जा रहा है. दोनों ही तरफ के टॉप हीरो लगे हैं. लेकिन अगर देखा जाए तो फिलहाल इस मुकाबले को लेकर यही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर जो भी हो दर्शकों को भरपूर मजा आने वाला है क्योंकि दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं. इस तरह शाहरुख खान के लिए डंकी जहां केकवॉक लग रही थी, वहीं अब बादशाह को बॉक्स ऑफिस के बादशाह से टक्कर मिलना तय हो गया है.  



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7DSdv9O

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन