Gadar 2 Box Office Collection Day 34: पांच हफ्ते बाद सनी देओल की गदर 2 की दहाड़ हुई कम, 34वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई

Gadar 2 Box Office Collection day 34: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गदर 2 का खुमार बीते पांच हफ्तों से सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि इस बीच कई फिल्में आईं, जिनमें रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 आईं. लेकिन इन सबको पीछे छोड़ गदर 2 का कलेक्शन 500 करोड़ भारत में पार हो गया. जबकि दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा हो गया. लेकिन अब पांच हफ्ते बाद जवान की आंधी के बीच गदर 2 की रफ्तार में कमी देखने को मिली है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार, गदर 2 ने 34वें दिन गदर 2 ने केवल 0.35 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 516.43 करोड़ ही हो पाया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 609 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 674.5 हो गया है. वहीं बजट से कई गुना ज्यादा कमाई करके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस साबित हुई है. 

बता दें, गदर 2 केवल 80 करोड़ के कम बजट में बनी है, जिसके चलते फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई सनी देओल की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाती है. जबकि फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर अभी भी धूम मचा रहे हैं. वहीं सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/LOYZviJ

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू