खुद को अफसर बताकर LG वीके सक्सेना के आवास में घुसने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के निवास में खुद को अफसर बताकर घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना करीब एक हफ्ते पहले हुई थी. दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं. आरोपियों के नाम अभिमन्यु सेठी और अभिषेक हैं.
अभिमन्यु ने खुद को आईएएस अफसर और अभिषेक ने खुद को एक एमपी का पीए बताया था. दोनों उप राज्यपाल के स्टाफ से मिले. स्टाफ को उन पर शक हुआ तो पुलिस को बुलाया. आरोपियों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है.
पुलिस ने बतायाकि, " आरोपियों के खिलाफ धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है." मामले की आगे की जांच जारी है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/D7GNoHt
Comments
Post a Comment