VIDEO: अचानक आई बाढ़ में फंस गए लोग, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी घोषित

न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को तेज़ बारिश के चलते इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई. भारी बारिश के कारण शहर में अचानक बाढ़ आ गई. नेशनल वेदर सर्विस ने शुक्रवार की सुबह तक कुछ इलाकों में दो इंच (5.08 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश होने की जानकारी दी है, आने वाले कुछ घंटों में दो इंच और बारिश होने की संभावना है.

बारिश से न्यूयॉर्क शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम चरमरा गया है. सड़कें और हाईवे पानी में डूब गए हैं.

न्यूयॉर्क शहर के सबवे सिस्टम ठप हो गए हैं. ला गार्डिया हवाई अड्डे का कम से कम एक टर्मिनल शुक्रवार को बंद कर दिया गया.

सबवे डिपार्टमेंट ने एक बयान जारी कर शहरवासियों को सीमित ट्रेन कनेक्टिविटी की चेतावनी दी.

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सभी न्यूयॉर्क वासियों से मौसम संबंधी अपडेट लेते रहने और तभी कार्यक्रम तय करने व सावधानी बरतने का आग्रह किया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/G7arugO

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन