पंजाब: सरकारी विद्यालयों के लिए 1300 से अधिक सुरक्षा गार्ड को नियुक्त करेगी भगवंत मान सरकार

 पंजाब सरकार ने सभी उच्चतर माध्यमिक सरकारी विद्यालयों के लिए 1378 सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए हैं. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक स्थानीय सरकारी स्कूल में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैंस ने कहा कि ये सुरक्षा गार्ड विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पढ़ाई के दौरान बच्चे स्कूल परिसर छोड़कर नहीं जाएं. उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 500 से ज्यादा है, उनमें सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे.

मंत्री ने कहा कि ये सुरक्षा गार्ड विद्यालयों के प्रवेश और निकासी द्वार पर तैनात किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि गार्ड आगंतुकों का रिकॉर्ड बनाने के अलावा यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी विद्यार्थी बिना प्रधानाचार्य की मंजूरी के स्कूल के घंटों के दौरान परिसर न छोड़ पाए.

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी विद्यालयों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में चाहरदीवारी बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये चिह्नित किये हैं. बैंस ने कहा कि विद्यालयों की इमारतों के रखरखाव के लिए करीब दो हजार परिसर प्रबंधकों को नियुक्त किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब साफ-सफाई के लिए विद्यालयों को धन आवंटित किया गया है. सरकार एक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर तीन हजार से लेकर 50 हजार रुपये प्रति माह जारी करेगी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5gae4Gi

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन