'जिंदगी में कुछ दे तो पाई नहीं...' बिग बॉस 17 में विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को कही ऐसी बात कि भड़के फैंस

Bigg Boss 17 Episode Update: बिग बॉस 17 में दो कपल ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की एंट्री हुई है, जिनके बीच काफी बहस देखने को मिल रही है. इसके चलते फैंस भी नाखुश नजर आ रहे हैं. लेकिन BB17 के लेटेस्ट एपिसोड में जब विक्की जैन ने वाइफ अंकिता लोखंडे को ये कहा कि जिंदगी में मुझे तू कुछ दे तो पाई नहीं कम से कम मुझे दिमाग की शांति ही दे दो. कहा. तो फैंस का गुस्सा बरस पड़ा है. 

अंकिता लोखंडे के फैन्स को आया गुस्सा | Ankita Lokhande Fans Got Angry

लेटेस्ट एपिसोड में दरअसल, बात तब शुरु होती है जब अंकिता, अभिषेक को देख खराब लुक्स देती हैं. इस पर विक्की जैन गुस्से में नजर आते हैं. वह वाइफ को डांट लगाते हैं कि वह अभिषेक को देखकर क्यों मुंह बना रही हैं. इस बात में वह उनकी हरकतों से शर्मिंदा होने की बात भी कहते हैं, जिसके कारण फैंस का गुस्सा बढ़ जाता है. 

इस एपिसोड को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, इस लिए बिग बॉस में पति पत्नी को नहीं आना चाहिए और लड़ाई हो जाती है. दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत खराब जुबान है विक्की की. ऐसे अपनी बीवी से कोई बात नहीं करता. तीसरे यूजर ने लिखा, यह ज्यादा हो गया और विक्की बहुत रुड थे अंकिता के साथ. चौथे यूजर ने लिखा, कुछ दे नहीं पाई है... भाई तू बिग बॉस में अंकिता की वजह से ही है.. कोई बताओ इस बंदे को. 

बता दें, बिग बॉस 17 का दूसरा वीकेंड का वार आ गया है, जिसमें होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि विक्की जैन-अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार पर बरसते हुए दिख रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/T56UYZf

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन