3.5 करोड़ लोगों ने Hotstar पर देखा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, बन गया विश्व रिकॉर्ड

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के तहत शनिवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिकार्ड संख्या में देखे जाने का एक कीर्तिमान बना और 3.5 करोड़ लोगों ने इसे देखा. डिज्नी हॉटस्टार ने यह जानकारी दी. इसके साथ, यह इस साल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान मैच देखने वाले 3.2 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पार कर गया.

देखें ट्वीट

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर डिज्नी स्टार ने किया, लेकिन इसे देखने वाले लोगों की संख्या टेलीविजन दर्शकों की संख्या की गणना करने वाली संस्था ब्रॉडकॉस्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा एक हफ्ते बाद ही दी जाएगी.डिज्नी स्टार के पास मैच के विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं. भारत-पाक मैच प्रमुख मल्टीप्लेक्स संचालक पीवीआर आईनोक्स ने भी अपने चुनिंदा सिनेमाघरों में किया.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडिया प्रमुख एस. शिवनंदन ने कहा, ‘‘हम दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उमड़ पड़े.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ENMRuUH

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन