लड़कियां सिगरेट पीती थीं तो चच्चा हो गए नाराज़, गुस्से में कैफे में ही लगा दी आग

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अनोखा मामला देखने को मिला है. दरअसल, एक बुजुर्ग ने एक कैफे में आग लगा दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि बुजुर्ग को ये बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई लड़की सिगरेट पिए. बुजुर्ग ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे लड़कियों का सिगरेट पीना अच्छा नहीं लगता था इसीलिए उसने कैफे ही फूंक डाला. इस मामले ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं.

लड़कियां इस कैफे में आकर  सिगरेट पीती थीं. जानकारी के मुताबिक, ये मामला इंदौर (Indore) के लसूडिया थाना क्षेत्र का है. यहां स्काई कॉर्पोरेट के पास एक कैफे है, जहां कई लोग चाय-सिगरेट पीने आते हैं. खैर चच्चा को ये बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई लड़की सिगरेट पिए. ऐसे में उन्होंने कैफे में ही आग लगा दी. आग लगाने का मामला सामने आने के बाद कैफे संचालक शुभम चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) निकालकर चेक करवाई तो पूरी बात पता चली.

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में एक बुजुर्ग व्यक्ति आग लगाकर जाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद लसूडिया पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और थाना प्रभारी तारेश सोनी ने एक टीम का गठन किया. इस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UZmkaVi

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू