मेहंदी का रंग हो जाएगा एकदम डार्क, बस ट्राई कीजिए ये बरसों से आजमाया गया दादी- नानी का तरीका

Dark Mehndi Tips: करवा चौथ (karwa chauth) का त्योहार आ रहा है. शादीशुदा महिलाओं के लिए यह सबसे खास त्योहारों में से एक है. इस समय महिलाएं अपने हाथों में दुल्हनों की तरह मेहंदी (dark mehndi colour) रचवाती हैं. कहा जाता है अगर मेहंदी का रंग गहरा हो तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बना रहता है और श्रृंगार की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी अपने मेहंदी के रंग को नेचुरली गहरा करना चाहती हैं तो बस बरसों से आजमाएं गए दादी- नानी के इस (home remedies to dark mehndi) घरेलू नुस्खे को अपना कर देखिए,  चुटकियों में पीली मेहंदी का रंग हो जाएगा गाढ़ा.

पतला होना है बिना एक्सरसाइज और डाइट के तो अपना लीजिए 9-1 का यह रूल, कुछ ही दिनों में सारा बढ़ा हुआ वजन कम हो जाएगा

मेहंदी का रंग डार्क कैसे किया जाता है? How To Darken The Color Of Mehndi On Hands

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप अपनी मेहंदी को नेचुरली डार्क करना चाहती हैं, तो नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करें. हाथ धोने के बाद इस एसेंशियल ऑयल को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं, इससे मेहंदी का रंग काला हो जाएगा.

अक्सर हाथों पर मेहंदी का रंग 2- 3 दिनों के बाद चढ़ता है, इसलिए कोशिश करें कि मेहंदी वाले हाथों से कम कम करें.

रात को सोने से पहले मेहंदी निकाल दें, उसके बाद विक्स या अचार का तेल लगा लें, इससे मेहंदी का कलर डार्क होगा.

चीनी और नींबू का रस तो दादी नानी के फेवरेट नुस्खों में से एक है. जब मेहंदी सुख जाए तो चीनी और नींबू का मिश्रण बनाकर कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगा लें. ध्यान रहे इसका ज्यादा इस्तेमाल ना करें.

कहा यह भी जाता है की मेहंदी को जितना हो सके उतना अपने हाथों पर रखें हो सके तो पूरी रात, इससे कलर और भी डार्क होता है.

अगर आप गहरा, काला रंग चाहते हैं तो लौंग के धुएं से अपने मेहंदी को अच्छा कलर दे सकते हैं. इसके लिए तवे पर 4 से 5 लौंग डालें और उससे निकलने वाले धुएं के सामने अपने हाथ को रखें.

                                                                                                  (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eV0DfoS

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन