"कठिन घड़ी में इजराइल के साथ खड़े हैं" : हमास के हमले पर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमास उग्रवादियों के हमले के मद्देनजर शनिवार को इजराइल के प्रति एकजुटता व्यक्त की. मोदी ने इज़राइल पर हुए हमास के हमले को 'आतंकवादी हमला' करार देते हुए इसकी निंदा की.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्थिति को लेकर कहा कि उनका देश युद्धरत है.

पीएम मोदी ने कहा, 'इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.'

शनिवार तड़के हमास उग्रवादियों द्वारा गाजा से किए गए आश्चर्यजनक हमले में कम से कम 22 इजराइली मारे गए.

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने 'युद्ध' की घोषणा करते हुए कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से 'अभूतपूर्व कीमत' वसूल करेगा.

इस बीच, इज़राइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि हमास के हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं, जिससे यह हमला वर्षों में इजराइली क्षेत्र में हुआ सबसे घातक हमला बन गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/S1WkmU4

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू