भोपाल गैस त्रासदी पर बनी The Railway Men के टीजर ने उड़ाए होश, माधवन, केके मेनन, बाबिल को देख लोग बोले- इसे कहते हैं कास्टिंग
दुनिया में सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल त्रासदियों में से भोपाल गैस त्रासदी एक है. इस त्रासदी के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. 2 दिसंबर 1984 में हुए इस हादसे में दो हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. भोपाल के एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से आसपास के इलाकों में यह फैल गई थी. ये Methyl isocyanate (MIC) गैस थी, जिससे 6 लाख कर्मचारियों और शहर के लोगों को नुकसान पहुंचा था. ऐसे में अब इस हादसे पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आ रही है, जिसमें इस त्रासदी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज का नाम है 'द रेलवे मेन', जिसमें आर माधवन लीड रोल में होंगे.
सीरीज में शहर के उन अनजाने लोगों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने मुसीबत के वक्त शहर के हजारों लोगों तक मदद पहुंचाई थी. इस सीरीज के टीजर को रिलीज़ कर दिया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. टीजर को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. द रेलवे मेन टीजर की शुरुआत केमिकल फैक्ट्री से होती है. प्रेशर ज्यादा होने की वजह से पाइप फट जाता है और गैस फैलने लगती है. आर माधवन कहते हैं, "एक हादसा हुआ है. बड़ा हादसा. पुराने भोपाल में एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक हुआ है. शहर का गला घोंट रहा है. इस वक्त भोपाल जंक्शन रेलवे के नक्शे से गायब हो चुका है". माधवन सीरीज में सेन्ट्रल रेलवे के जीएम रह चुके रति पांडे का रोल निभा रहे हैं.
ट्रेलर में केके मेनन भोपाल के जंक्शन मास्टर और बाबिल खान लोकोमोटिव पायलट के रोल में नजर आ रहे हैं. मिर्जापुर में मुन्ना भैया बने दिव्येंदु शर्मा भी सीरीज का हिस्सा हैं. सीरीज के टीजर में सभी अपनी जान बचाकर भगा रहे लोगों की मदद करते दिख रहे हैं. टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक दमदार है. टीजर से साफ है कि सीरीज शानदार होने वाली है. डायरेक्टर शिव रवैल की द रेलवे मेन नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर को रिलीज होगी.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/kDThd7V
Comments
Post a Comment