Bigg Boss 17: बिग बॉस में होगी सारा,जहान्वी, नीसा, सुहाना के करीबी दोस्त की एंट्री! दीपिका-कैट-करीना से है गहरा कनेक्शन
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का ये सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है. यहां आए दिन कनेक्शन बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं. बिग बॉस में अंकिता-विक्की की नोंकझोक तो मनारा-मुनव्वर की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में नावेद शो से एलिमिनेट हो गए. ऐसे में अब खबरें तेज हैं कि बिग बॉस में जल्द एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है. इस बार जिस शख्स के बारे में बात हो रही है, उसका बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से गहरा कनेक्शन है और ये अक्सर सारा, जहान्वी, सुहाना और नीसा जैसे स्टारकिड्स के साथ पार्टियों में स्पॉट होता है.
बिग बॉस 17 का अगला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
जी हां, खबर आ रही है कि बड़े-बड़े सेलेब्स के करीबी ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि बिग बॉस के अगले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो सकते हैं. टेली चक्कर के इंस्टाग्राम पेज से आई पोस्ट के मुताबिक ओरी बिग बॉस 17 में जा सकते हैं. बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर इस पोस्ट में लिखा गया है कि, 'सूत्रों के अनुसार इस बात की चर्चा है कि #orryawatramani #biggboss17 में वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों में से एक हैं? इस खबर पर अभी भी अटकलें बनी हुई हैं, लेकिन हम अपने दर्शकों से जानना चाहेंगे कि अगर यह सच होता है तो वे कितने उत्साहित हैं".
कौन हैं ओरहान अवतरमणि?
बता दें कि ओरहान अवतरमणि बिजनेसमैन के बेटे हैं. वे स्टार किड्स के खास दोस्तों में शामिल हैं. ओरहान को अक्सर बड़े-बड़े सितारों के साथ देखा जाता है. ओरहान का निक नेम 'ओरी' है. सभी प्यार से उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं. ओरहान को पार्टीज का शौक है और वे अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियों में नजर आते हैं. ओरहान अपने इंस्टा हैंडल पर अक्सर स्टार किड्स के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/6QDTgKH
Comments
Post a Comment