इंडिया के इस टॉप मॉडल के आगे बड़े-बड़े हीरो भी भरते हैं पानी, सिर पर गमछा बांधे लड़के को पहचान पाए आप?

बॉलीवुड में टिकना है तो तीन चीजों का होना बहुत जरूरी है एक एक्टिंग, दूसरा लुक्स और तीसरा फैन फॉलोइंग. लेकिन कुछ लोग इस मामले में अपवाद भी शामिल होते हैं. जो एक्टिंग के दम पर भले ही न जाने जा सकें. लेकिन अपने लुक्स और फिटनेस से ही लोगों को इतना कायल कर देते हैं कि फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो जाती है. तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा भी ऐसे ही टैलेंट का धनी है, जिसके लुक्स पर ही हसीनाएं फिदा हैं. ये मेड इन इंडिया स्टार पचपन की उम्र पार करने के बावजूद फिटनेस और स्टाइल के मामले में नए नए सितारों को टक्कर देता है.

इंडिया के टॉप मॉडल रह चुके हैं मिलिंद सोमन 

Latest and Breaking News on NDTV

ये तस्वीर है मिलिंद सोमन के बचपन की, जो अपने टाइम में टॉप मॉडल रह चुके हैं. मिलिंद अपनी लव लाइफ और अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. मिलिंद सोमन अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी अपनी एक्टिविटीज शेयर करते हैं. कभी वो साइकिलिंग करते हैं तो कभी अलग अलग वर्कआउट करते नजर आते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कसरत करने से डर लगता था. मिलिंद सोमन खुद ये बता चुके हैं कि बचपन में उनके पिता उन्हें शाखा लेकर जाते थे. शुरुआत में उन्हें जाने से डर लगता था क्योंकि वहां कसरत करना, श्लोक पढ़ना और परेड करने के डिसिप्लिन में रहना पड़ता. फिर धीरे धीरे ये सब उन्हें पसंद आने लगा और वो लगातार उस रूटीन को फॉलो करते रहे.

फिल्मों में फ्लॉप रहे मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन रोमांस के मामले में काफी लकी रहे हैं. उनके कई हसीनाओं से नाम जुड़ चुका है. मॉडल मधु सप्रे के साथ विवादित फोटोशूट के बाद उनका नाम आपस में जुड़ता रहा. इसके बाद उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस माईलिन जैंपानोई से शादी की. हालांकि ये शादी दो ही साल चली. अब वो खुद से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर के साथ शादी के बाद सुर्खियों में रहते हैं. रोमांस के मामले में उनकी तकदीर काफी हिट रही है. लेकिन सोलो फिल्म की बात करें तो वह हिट स्टार साबित नहीं हो पाए.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ozymOwj

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू