जब जीनत अमान को फैमिली हॉलिडे पर एक डॉक्टर से मांगनी पड़ गई माफी, मजेदार है ये किस्सा

जीनत अमान हाल ही में इंस्टाग्राम पर आईं और वो इस प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव भी रहती हैं. कुर्बानी एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं और अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं. आज लीजेंड्री एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर करके 1995 की एक फैमिली वेकेशन को याद किया. एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे जहान का एक किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे वह फैमिली के साथ छुट्टियों के दौरान मॉरीशस के एक क्लिनिक में उनके बेटे की वजह से उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी.

जीनत अमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 1995 में मॉरीशस में हुई इस मजेदार घटना के बारे में बताया. उन्होंने अपने बड़े बेटे अजान का किस्सा याद किया. उसके कान में इन्फेक्शन हो गया था. वह उसे लेकर डॉक्टर के पास गईं और छोटे बेटे को एक कलरिंग बुक वेटिंग रूम में छोड़ दिया. डॉक्टर से बातचीत हुई और 20 मिनट बाद जब वो बाहर आए तो देखा कि बेटे ने पूरे वेटिंग रूम को ही पेंट कर डाला था. दरअसल छोटे बेटे को रिसेप्शन पर रखी एक स्टैंप और इंक पैड मिल गया. इससे उसने पूरे वेटिंग रूम की दीवारों पर स्टैंप लगादी. पूरे वेटिंग रूम की हालत ऐसी हो चुकी थी कि देखने वाला हैरान रह जाए.

जीनत अमान ने लिखा, “ मुझे डर लग रहा था लेकिन जहान मुस्कुरा रहा था. इसके बाद मैंने डॉक्टर से माफी मांगी और उनके वेटिंग रूम को सुधारने के लिए पैसे भरने की पेशकश भी की." उन्होंने यह भी बताया कि जो तस्वीरें उन्होंने कैप्शन के साथ शेयर कीं वे उसी वेकेशन की थीं और यादें हमेशा हंसी लाती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/3P6cVlj

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू