महाराष्ट्र: रायगढ़ में दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत 

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी की फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के बाद शनिवार शाम तक आठ शव बरामद किए गए, जबकि तीन लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) के अधिकारी ने बताया कि मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रायगढ़ जिले के एमआईडीसी महाड में दवा कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर की फैक्टरी में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी थी.

उन्होंने कहा, 'सुबह सात बजे तक चार शव मिले थे तथा शाम पांच बजे तक और चार शव बरामद किए गए. शेष तीन लोगों की तलाश के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ-साथ एनडीआरएफ के कर्मियों का अभियान जारी है.'

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, जिससे घटनास्थल पर मौजूद रसायनों के पीपे(बैरल) फट गए, और आग ने भीषण रूप ले लिया.

ये भी पढ़ें:- 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले माओवादियों ने की BJP नेता की हत्या



from NDTV India - Latest https://ift.tt/LyFluYP

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू