परिणीति चोपड़ा को ननद से मिला स्पेशल गिफ्ट, इंस्टाग्राम पर स्पेशल मैसेज लिख कर कहा थैंक्यू
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में एक शानदार और ग्रैंड शाम को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उन्होंने वो टॉफी दिखाई जो वो बचपन में खाया करती थीं और अब लंबे समय के बाद उन्हें दोबारा इसके दर्शन हुए और खाने को मिली. परिणीति ने तस्वीर शेयर करते हुए उस खास शख्स को थैंक्यू भी कहा जिसने उन्हें यह खास तोहफा दिया था.
परिणीति चोपड़ा ने अपनी ननद को शुक्रिया कहा
आज 26 नवंबर को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ननद की गिफ्ट में दी गई टॉफी के लिए थैंक्यू कहा. इसकी तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं. परिणीति ने अपनी स्टोरी में कैंडी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “सिस्टर इन लॉ ने मुझे वो गिफ्ट दिया जो वाकई मायने रखता है. 20 साल बाद इसे खाया, पुरानी यादें ताजा हो गईं @गौरी”.
यहां देखें परिणीति की पोस्ट:

परिणीति चोपड़ा ने ननद को कहा थैंक्यू
वर्कफ्रंट पर परिणीति चोपड़ा
लेटेस्ट रिपोर्ट में परिणीति ने सर्वाइवल थ्रिलर मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में एक रोल किया. टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1989 के रानीगंज कोयला क्षेत्र आपदा से जुड़ी घटनाओं पर आधारित थी. आगे परिणीति इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में दिखाई देने वाली हैं. अगले साल नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ पंजाबी गायक को रोल में हैं, और परिणीति उनकी पत्नी के रोल में हैं.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/F8sB6rO
Comments
Post a Comment