"4 किलोमीटर लंबा नेटवर्क...", इजरायल ने हमास की सबसे बड़ी सुरंग का पता लगाने का किया दावा

इज़रायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने गाजा पट्टी में अब तक की सबसे बड़ी सुरंग का पता लगाया है. इसका आकार इतना बड़ा था कि छोटे वाहन सुरंग के भीतर आराम से जा सकते थे. सेना ने एक बयान में कहा कि यह सुरंग चार किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इरेज़ सीमा पार कर 400 मीटर (1,300 फीट) भीतर तक है. इज़रायली सेना ने कहा कि इसके निर्माण में लाखों डॉलर खर्च हुए होंगे और इसके निर्माण में कई साल लगे होंगे., इस परियोजना का नेतृत्व हमास प्रमुख याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद याह्या ने किया था. जिसके बारे में माना जाता है कि वो 7 अक्टूबर के हमलों का मास्टरमाइंड था.

इस सुरंग में कई तरह की सुविधाएं देखने को मिली है.जल निकासी प्रणाली, बिजली, वेंटिलेशन, सीवेज और एक संचार नेटवर्क के साथ-साथ रेल की भी सुविधा इसमें थी. सुरंग की फर्श  ठोस मिट्टी से बनी हुई है जबकि इसकी दीवारें कंक्रीट से बनी हैं.सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने कहा, हमास ने इस परियोजना में भारी संसाधन खर्च किए थे और इसका केवल एक उद्देश्य था इज़राइल राज्य और उसके निवासियों पर हमला करना. उन्होंने कहा कि सुरंग जानबूझकर इरेज़ क्रॉसिंग के पास बनाई गई थी. 

गौरतलब है कि हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से कुछ मिनटों में 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे. हमास ने इजरायल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया था. इसके जवाब में इजरायल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया था.

ये भी पढ़ें- : 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HGTu70X

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू