Bigg Boss 17: सलमान खान से ज्यादा फैन्स को पसंद आई करण जौहर की होस्टिंग, बोले- फर्जी लोगों को बेनकाब कर दिया

बिग बॉस 17 में इस वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह करण जौहर नजर आए. उन्होंने विक्की जैन के गेम को डिकोड करने से लेकर मन्नारा चोपड़ा को आईना दिखाने तक, सप्ताह के लगभग सभी विषयों को कवर किया. नेटिज़न्स ने भी करण जौहर की होस्टिंग को पसंद किया. इतना ही नहीं, कुछ तो ये तक कहने लगे कि करण जौहर सलमान खान से बेहतर होस्ट हैं. दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने एक पोस्ट साझा कर दर्शकों से मेजबान के रूप में करण जौहर को 1 से 5 तक रेटिंग देने के लिए कहा, जिस पर नेटिज़न्स ने अपनी राय रखी. 

एक पोस्ट में लिखा था, '5/5 बॉस! वह निश्चित रूप से एक अच्छे होस्ट थे, जिन्होंने जरूरी टॉपिक्स पर बात की'. एक अन्य ने लिखा, 'धन्यवाद सर #करण जौहर. आज आपने फर्जी लोगों को बेनकाब कर दिया, यह सबसे बड़ी बात है'. एक अन्य ने लिखा, 'पहली बार मुझे #करण जौहर की होस्टिंग बहुत पसंद आई, कई लोगों को भी यह पसंद आई होगी. इसे #सलमान खान से चाहिए, जो इससे पहले अच्छे थे, ओरिजनल होस्ट की जरूरत है जो #बिगबॉस17 में डायनामिक्स को बहुत ज्यादा बदल सकता है, होस्ट गाइड कर सकता है. खेल को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा'. 

एक और यूजर लिखते हैं, "कृपया सलमान की जगह करण को ले आएं'. वहीं कुछ ने यह भी महसूस किया कि करण जौहर चाहे कितने भी अच्छे हों, सलमान खान की जगह कभी नहीं ले सकते. इस बीच करण जौहर ने इस वीकेंड के वार में मन्नारा चोपड़ा को डिमांडिंग बताया और कहा कि दोस्ती में उन्हें भी एफर्ट दिखाने की जरूरत है. वे बस एक्स्पेक्ट करती हैं, लेकिन बदले में कुछ देना नहीं चाहतीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/huYBqfi

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू