Dunki Advance Booking: अमेरिका में पहले दिन बिके कुल 30 टिकट, क्या बॉक्स ऑफिस पर कोई तूफान ला पाएगी डंकी

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. रिलीज को अब कुछ ही दिन बाकी हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. पहले फिल्म को ओवरसीज मार्केट में रिलीज किया गया और यहां मिल रहा रिस्पॉन्स फिलहाल जश्न मनाने लायक नहीं है. रिपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर रफ्ता यही रही तो विदेशी मार्केट में फिल्म की कलेक्शन ठंडी रह सकती है. लेकिन इतनी जल्दी उम्मीद छोड़ना भी अच्छी बात नहीं. 5 दिसंबर को फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज किया गया और इसके बाद एडवांस बुकिंग पर एक पॉजिटिव असर पड़ सकता है.

डंकी की एडवांस बुकिंग

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर यही चर्चा है कि काफी समय बाद एक ऐसी फिल्म आ रही है जिसमें जबर्दस्ती का एक्शन, ड्रामा और रोमांस नहीं है. लोग इसे फैमिली एंटरटेनर और इमोशनल कहानी बता रहे हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में हो सकती है बढ़त !

  • ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 125 जगहों पर रिलीज किया जाएगा. यहां फिल्म के 351 शो होंगे लेकिन हैरानी की बात ये है कि पहले दिन इस फिल्म के केवल 30 टिकट बिके.
  • कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद एडवांस बुकिंग के नंबर्स में उछाल आ सकता है. देखना होगा कि इंडियन ऑडियंस के लिए एडवांस बुकिंग कब शुरू होती है.
  • यहां तो शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. हो सकता है कि जल्द ही आपको भी एडवांस बुकिंग का मौका मिल जाए.


from NDTV India - Latest https://ift.tt/orpDvOB

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू